देवघर : रोहिणी मुख्य मार्ग स्थित जनकपुर मोड़ में आरा मिल में आग से कीमती लकड़ियां जल गई। तीन दमकल ने आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया। लेकिन तेज हवा के कारण चिंगारी कहीं से उड़ कर आई और सुखी लड़कियों में आग लग गई। जिससे कुछ ही देर में आग पूरे मिल में फैल गई। इससे आफरातफरी मच गई।आनन-फानन में फायर स्टेशन को सूचना दी गई। इसके बाद तीन दमकल ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लाखों का नुकसान हुआ है मिल संचालक की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Chandil : आदिम जनजाति सबर समुदाय आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित, विलुप्त के कगार पर
There is no ads to display, Please add some





















































