देवघर: शहर का पुराना मीना बाजार स्थित प्राइवेट बस स्टैंड जल्द ही बाघमारा स्थित ISBT में शिफ्ट होने जा रहा है. आगामी 10 अप्रैल से बाघमारा ISBT से सारे यात्री बसों का परिचालन होगा. इस संबंध में शुक्रवार को DC विशाल सागर की अध्यक्षता में शहरी परिवहन और सुचारु यातायात व्यवस्था को लेकर एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में SP अजीत पीटर डुंगडुंग, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, Traffic DSP और अन्य संबंधित अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
नए बस स्टैंड से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
DC विशाल सागर ने बताया कि आमजन की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है कि 10 अप्रैल से बाघमारा स्थित नए ISBT से बसों का परिचालन सुनिश्चित किया जाएगा. नगर आयुक्त और जिला परिवहन पदाधिकारी को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
नया बस स्टैंड आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित
नया बस स्टैंड आमजन की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस है. 20 एकड़ में फैला यह बस टर्मिनल लगभग 42 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है और यह झारखंड का सबसे बड़ा बस टर्मिनल है. इस टर्मिनल में एक साथ 150 बसों का ठहराव किया जा सकेगा. इसके साथ ही कार, ऑटो और टोटो पार्किंग की विशेष व्यवस्था भी की गई है. वाहनों की सर्विसिंग के लिए वर्कशॉप की सुविधा भी उपलब्ध है.
सुविधाओं का ख्याल रखते हुए बनाया गया टर्मिनल
बस टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट, एक्सीलेटर, वेटिंग रूम, शौचालय, स्नानागार, 85 दुकानें और फूड कोर्ट की भी व्यवस्था की गई है. इस सुविधा से यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: राज्य में ब्रिटिश शासन से लेकर आज तक, रेलवे नेटवर्क में हुआ अभूतपूर्व विस्तार – पिछले 10 वर्षों में 16 गुना बढ़ा रेलवे बजट
There is no ads to display, Please add some



















































