Deoghar: नेताजी सुभाष जागृति मंच ने SP से की मुलाकात, दिए जनहित से जुड़े सुझाव

देवघर:  नेताजी सुभाष जागृति मंच के पदाधिकारियों ने सोमवार को देवघर के नए पुलिस अधीक्षक सौरभ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा और जनमुद्दों से जुड़े कई सुझाव दिए। एसपी ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

केंद्रीय अध्यक्ष उदय चक्रवर्ती और जिलाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह ने एसपी का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। उदय चक्रवर्ती ने कहा कि मंच देवघर पुलिस और जिले के नागरिकों के बीच सहयोग और समन्वय को मजबूत करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह ने सुझाव दिया कि सोशल पुलिसिंग और कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाए, ताकि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित हों।
मंच की महिला अध्यक्ष ट्रीना दत्ता ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस और मंच मिलकर काम कर सकते हैं।

बैठक में मंच की गतिविधियों से एसपी को अवगत कराया गया। ध्रुव प्रसाद साह ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान मंच ने कांवरियों की सेवा में जुटे पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया था. मुलाकात के दौरान मंच के सक्रिय सदस्य मनोज कुमार और राजेश मोदी भी मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: सरायकेला में आयुर्वेद दिवस पर आयुष विभाग ने निकाली रैली, पृथ्वी के कल्याण का दिया नारा

Spread the love

Related Posts

Muri : चैत्र सप्तमी को कालरात्रि के रुप में पूजीं गई मां दुर्गा

मुरी : श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति बुढाम के द्वारा आयोजित चैती दुर्गा पूजा में सप्तमी के दिन मां दुर्गा के महा कालरात्रि रुप की पूजा अर्चना की गई।…

Spread the love

Muri : रक्तदान के प्रति सही जानकारी व जागरूकता आवश्यक : देवेंद्र नाथ महतो

सत्संग के समापन अवसर पर सोनाहातु में रक्तदान शिविर का आयोजन मुरी :  राष्ट्रीय संत असंग देव जी के सत्संग के समापन अवसर पर सोमवार को सोनाहातु के बाजारटांड़ में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time