देवघर: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत देवघर नगर निगम ने सफाई मित्रों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। इस शिविर का उद्देश्य था सफाई कर्मियों और उनके परिवार को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना और उनकी नियमित जांच सुनिश्चित करना।
शिविर में कुल 332 लोग शामिल हुए। चिकित्सकों की टीम ने सभी का ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके अलावा कर्मियों और उनके परिवार को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी और जागरूकता भी दी गई।
नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। इसलिए उनके स्वास्थ्य और भलाई का ध्यान रखना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इसे भी पढ़ें :
Deoghar: नेताजी सुभाष जागृति मंच ने SP से की मुलाकात, दिए जनहित से जुड़े सुझाव
There is no ads to display, Please add some


















































