Deoghar: गद्दी छोड़ अभियान के लिए कांग्रेस ने कसी कमर , हस्ताक्षर अभियान 24 सितंबर से शुरू

देवघर:  देवघर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने की। इसमें संगठन सृजन और आगामी “गद्दी छोड़ अभियान” को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय ने कहा कि पिछले कई चुनावों में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के बीच सांठ-गांठ देखी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर अपने पसंदीदा व्यक्ति को चुनाव आयोग की कुर्सी पर बैठाने के लिए नियम में बदलाव किया गया। उनका कहना है कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए वोट चोरी कर रहा है और नागरिकों के हक को छीना जा रहा है।

कांग्रेस पूरे देश में गांव-और मोहल्ला स्तर पर “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान चलाएगी। इसके तहत युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल और एनएसयूआई के सहयोग से कैंप लगाकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने बताया कि देवघर जिले में यह अभियान 24 सितंबर से देवघर नगर से प्रारंभ होगा। सभी मोर्चा और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। अभियान का लक्ष्य है कि प्रत्येक पंचायत से कम से कम 400 लोगों के हस्ताक्षर लिए जाएं।

बैठक में यह भी तय किया गया कि जिन 24 ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी और अवार्ड कांग्रेस कमिटी का गठन नहीं हुआ है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा। साथ ही बीएलओ की नियुक्ति भी पूरी कर ली जाएगी।

प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, जिला महासचिव-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, जिला पदाधिकारी रवि गुप्ता, विवेक मिश्रा, गणेश दास, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद राय, हेमंत चौधरी, नैयाज अहमद, गुलाब यादव, नटराज प्रदीप, अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष रवि वर्मा, अमित पांडेय, आशीष भारद्वाज, आफताब आलम, प्रियांशु सिंह, कुमार बाबा, नुनु खान, संतोष यादव और बृजभूषण राम मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Deoghar: सफाई मित्रों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए देवघर में जांच शिविर आयोजित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : छोटा मुरी दुर्गा पंडाल में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई भावभीनी विदाई

मुरी : छोटा मुरी दुर्गा पंडाल में विजयादशमी के अवसर पर बंगाली परंपरा के अनुसार महिलाओं ने सिंदूर खेला कर मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान महिलाओं ने…

Spread the love

Potka : पूरे परिवार संग मां दुर्गा की शरण में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

पत्नी, बेटों और बेटी के साथ हल्दीपोखर की प्राचीन दुर्गा पूजा में की आराधना व अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि होने के नाते पोटका की पूरी जनता भी मेरे परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time