Deoghar: भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पीएम काम कर रहे हैं : दिलीप वर्मा

देवघर:  भारतीय जनता पार्टी की ओर से बिलासी स्थित शिव वाटिका में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और प्रबुद्ध संवाद के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने की और संचालन महामंत्री अधीर चंद्र भैया ने किया।

मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहे हैं। आत्मनिर्भरता से ही भारत आगे बढ़ सकता है। इसके लिए सभी को “वोकल फॉर लोकल” अपनाते हुए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें कौशलयुक्त बनना होगा और विदेशी सामानों की बजाय अपने देश में बने उत्पादों को बढ़ावा देना होगा।

प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का जो विजन दिया है, वह केवल नारा नहीं, बल्कि भारत को नई दिशा देने वाला संकल्प है। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, जन-धन योजना, नल-जल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी पहल का उल्लेख किया।

जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया कि 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है, जिसके तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिता और स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पहले दिन जीएसटी दरों में कमी जनता के लिए बड़ी राहत है और इससे छोटे उद्योग-व्यवसायियों को लाभ मिलेगा।

पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि ऑपरेशन दोस्त से लेकर ऑपरेशन गंगा तक प्रधानमंत्री मोदी ने साबित किया कि भारत संकट की घड़ी में मानवता और विश्व बंधुत्व का साथी है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए यह संदेश भी दिया गया कि भारत अपने नागरिकों की रक्षा के लिए दुश्मनों के घर में घुसकर कार्रवाई करने में सक्षम है।

इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जेजवाड़े, प्रो. राजीव रंजन सिंह, चंद्रशेखर खवाड़े, रूपा केसरी, नवल राय, अमृत मिश्रा, भूषण सोनी, प्रजापति सुलोचना देवी, धनंजय खवाड़े, सौरभ कश्यप सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Deoghar: गद्दी छोड़ अभियान के लिए कांग्रेस ने कसी कमर , हस्ताक्षर अभियान 24 सितंबर से शुरू


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : हरियाणा की कंपनी से धोखाधड़ी के मामले में फरार लगाम निवासी उमेश महतो धनबाद से गिरफ्तार

स्क्रैप लोहा और कोयला सप्लाई के नाम पर लाखों रुपये के लेनदेन में धोखाधड़ी का आरोप मुरी : लगाम निवासी उमेश महतो को धोखाधड़ी के एक मामले में धनबाद से…

Spread the love

Patna : बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह वर्षों के लिए JDU से निष्कासित, पत्नी पर भी गिरी गाज

पटना : जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) के शीर्ष नेतृत्व से बगावत मोकामा के विधायक अनंत सिंह को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें तथा उनकी पत्नी नीलम देवी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time