जमशेदपुर: लोकप्रिय विधायक सरयू राय ने मनोकामना मंदिर में तोमर सत्येंद्र सिंह द्वारा लिखित और विकेश सहाय द्वारा प्रस्तुत भजन ‘माई कईके बाघ के सवारी’ का विमोचन किया। यह दुर्गा माता का भक्तिपूर्ण भजन नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर भक्तों के लिए खास संदेश लेकर आया है।
भजन विमोचन समारोह में नगर के कई नामचीन कलाकार और अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मशहूर तबला वादक सुनील सहाय, गायक विकेश सहाय, मंदिर कमेटी के बृजेश सिंह, पुलिस अधिकारी राजीव कुमार सिंह और उदय मूवीज़ के उदय साहू शामिल थे।
इस भजन का संगीत निर्देशन टिंकू तूफान केसरी ने किया। रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग और मास्टरिंग जमशेदपुर के आर्य स्टूडियो में की गई। इसे टीम फिल्म्स चैनल के तहत सुनील सिंह के संयोजन में रिलीज किया गया।
तोमर सत्येंद्र ने बताया कि इस भजन में एक भक्त की भावना को दर्शाया गया है, जो नवरात्रि के दौरान विधिपूर्वक माता रानी का पूजन कर उनका आवाहन करता है। उनका मानना है कि यह भजन माता रानी के भक्तों के ह्रदय में भक्ति और श्रद्धा का संचार करेगा।
इसे भी पढ़ें :
Deoghar: गद्दी छोड़ अभियान के लिए कांग्रेस ने कसी कमर , हस्ताक्षर अभियान 24 सितंबर से शुरू
There is no ads to display, Please add some



















































