Jamshedpur: पोटका के जादूगोड़ा स्कूल का नवीनीकरण, विधायक संजीव सरदार ने रखी नई इमारत की नींव

जमशेदपुर:  पोटका प्रखंड के प्लस-2 उच्च विद्यालय, जादूगोड़ा में मंगलवार को नए भवन का शिलान्यास हुआ। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तहत बनने वाला यह भवन 11 क्लासरूम और जी+1 (डबल फ्लोर) व्यवस्था वाला होगा। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस भवन का शिलान्यास विधायक संजिव सरदार ने पूजा-अर्चना के साथ किया।

शिलान्यास समारोह में विधायक संजीव सरदार ने कहा, “यह केवल एक इमारत की नींव नहीं है, बल्कि हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है। शिक्षा सबसे बड़ा धन है, जो हमें सही और गलत का फर्क सिखाती है और सशक्त बनाती है। इस नए स्कूल से गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और वे शहर के बच्चों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकेंगे।”

विधायक ने यह भी बताया कि प्रबंधन समिति ने शिक्षकों की कमी की ओर ध्यान दिलाया है। जल्द ही शिक्षक संख्या बढ़ाकर बच्चों की पढ़ाई को निरंतरता दी जाएगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में झामुमो पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, उपाध्यक्ष हितेश भकत, सचिव भुवनेश्वर सरदार, भुगलू टुडू समेत बड़ी संख्या में छात्र और ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: नवरात्रि के शुभ अवसर पर सरयू राय ने किया ‘माई कईके बाघ के सवारी’ भजन का विमोचन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time