Deoghar: सावन का छठा दिन – कांवरियों की संख्या में दिखी गिरावट, शनिवार से बढ़ेगी भीड़

देवघर:  श्रावण मास के छठे दिन बुधवार को सुल्तानगंज से देवघर बाबाधाम की ओर आने वाले कांवरियों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई. जिला प्रशासन के अनुसार शुक्रवार और शनिवार से एक बार फिर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की संभावना है.

देवघर में बीते दो दिनों की बारिश के बाद बुधवार को मौसम साफ रहा. हालांकि आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन वर्षा नहीं हुई. सूर्य की सीधी किरणें न पड़ने से कांवरियों को पदयात्रा में काफी सहूलियत हुई. उमस और गर्मी के अभाव ने कांवर पथ को सुगम बना दिया है.

श्रावणी मेले को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष कई नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं. पहली बार क्यूआर कोड आधारित शिकायत सह सुझाव प्रणाली शुरू की गई है, जिससे कांवरिए अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं. वहीं, कोठिया क्षेत्र में विशेष टेंट सिटी बसाई गई है, जहां श्रद्धालुओं को नि:शुल्क आवास की सुविधा मिल रही है.

बुधवार तड़के 3 बजे बाबा मंदिर का पट खुला. सबसे पहले स्थानीय तीर्थपुरोहितों द्वारा कांचाजल पूजा की गई. इसके बाद सरकारी पूजा संपन्न हुई. आम श्रद्धालुओं के लिए जलार्पण की प्रक्रिया सुबह 4:15 बजे से शुरू हुई, जिसमें श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा देखते ही बन रही थी.

 

इसे भी पढ़ें :  Dalma Shiv Mandir: श्रावण में भक्तिभाव से गूंज उठा दलमा का बूढ़ा बाबा मंदिर, शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टिनप्लेट कंपनी में बहाली प्रक्रिया 20 जनवरी से

कर्मचारियों और आश्रितों के लिए बहाली प्रक्रिया शुरू जमशेदपुर : एनसीपी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारी मंच के संरक्षक डॉ पवन पांडेय ने सोमवार को एक बयान…

Spread the love

Jamshedpur : मकर संक्रांति और टुसू पर्व पर जमशेदपुर में नो इंट्री 14 व 15 जनवरी को

14 और 15 जनवरी को भारी वाहनों पर रोक जमशेदपुर : मकर संक्रांति और टुसू पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। डीसी, एसएसपी और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *