Deoghar: दो दिवसीय देवघर जिला शतरंज प्रतियोगिता का फाइनल आज

देवघर:  देवघर चेस एसोसिएशन के बैनर तले समाजसेवी व खेलप्रेमी सूरज झा की पहल पर स्वर्गीय विद्या कुसुम की स्मृति में दो दिवसीय देवघर जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के सचेतक व टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो शिरकत करेंगे.

आयोजक सूरज झा ने बताया कि जैसे उन्होंने स्व. विद्या कुसुम की स्मृति में पेयजल और अन्य जनसेवा के कार्य किए हैं, वैसे ही अब बच्चों और युवाओं के बौद्धिक विकास के लिए यह चेस प्रतियोगिता आयोजित की गई है.
उन्होंने कहा— “शरीर को चलाने के लिए मस्तिष्क की आवश्यकता होती है. और शतरंज वह खेल है जो मस्तिष्क को अभ्यास में रखता है. यदि मस्तिष्क सशक्त रहेगा तो आने वाला भविष्य भी उज्ज्वल होगा.”

इसे भी पढ़ें : Deoghar: सावन की पहली सोमवारी पर देवघर में उमड़ेगा जनसैलाब, DC-SP ने संभाली कमान

प्रतियोगिता का समापन रविवार को होने जा रहा है, जिसमें जिले भर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे. आयोजन में बच्चों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर बौद्धिक खेलों को नई ऊर्जा मिल रही है.

शतरंज प्रतियोगिता के सफल संचालन में मुख्य निर्णायक विनोद कुमार साव, डिप्टी चीफ सुनील कुमार सिंह एवं आर्बिटर रिंकी देवी सहित अन्य कई अनुभवी निर्णायकों ने अहम भूमिका निभाई. आयोजन में प्रदीप झा, संदीप मिश्रा, सौरभ वर्मा, विजय कृष्ण भारद्वाज, सत्येंद्र दास, शंकर लाल झा, हीरामणि झा और राकेश मिश्रा की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: बरनवाल समाज का सेवा शिविर आरंभ, कांवरियों के लिए नि:शुल्क सुविधाओं की भरमार

 

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Gua : गुवा में दो दिवसीय स्वर्गीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 21-22 मार्च को, विजेता को 70 व उप विजेता को मिलेगा 50 हजार रुपया नकद

गुवा : गुवा फुटबॉल मैदान में आगामी 21 और 22 मार्च को दो दिवसीय स्वर्गीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन किशोर संघ स्पोर्ट्स…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time