देवघर : शहर के बरनवाल सेवा सदन में 9 जून को झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसे सफल बनाने के लिए मोर्चा के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रमोद चौधरी की अध्यक्षता और जिला अध्यक्ष राजकुमार बरनवाल की देखरेख में तैयारी समिति की बैठक हुई। प्रमोद चौधरी ने बताया कि इस आयोजन में वैश्य उपजाति के सभी समुदाय के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
पुष्पगुच्छ देकर किया गया सम्मान
बैठक में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के प्रमंडलीय महासचिव गजेंद्र केसरी का अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर चयन होने पर प्रसन्नता जाहिर की गई। मौके पर गजेंद्र केसरी को वैश्य मोर्चा के केंद्रीय सचिव ध्रुव साह ने पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया।
इसे भी पढ़ें : Gua: बकरीद को लेकर पुलिस व प्रशासन सतर्क, फ्लैग मार्च निकाल कर शांति की अपील
There is no ads to display, Please add some



















































