Errol Musk India Visit: एरोल मस्क ने इस्कॉन मंदिर में की पूजा, तुलसी रोपण और गीता के संदेश से हुए प्रभावित

नई दिल्ली: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टेस्ला और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के संस्थापक एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने गुरुवार को दिल्ली के प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने न केवल राधा-कृष्ण के दर्शन किए बल्कि मंदिर परिसर में तुलसी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया.

मंदिर में पहुंचने के बाद एरोल मस्क ने वैदिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की. वे “हरे राम, हरे कृष्ण” के मंत्रों की गूंज के बीच पूरी श्रद्धा के साथ शामिल हुए. पुजारियों द्वारा कराए जा रहे धार्मिक अनुष्ठानों में उनकी सहभागिता ने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रभावित किया.

उन्होंने इस्कॉन मंदिर में स्थित विश्व की सबसे बड़ी गीता को देखकर आश्चर्य और प्रसन्नता दोनों जताई.

भारत में व्यवसायिक यात्रा, लेकिन दिल छू गई संस्कृति
एरोल मस्क ने साफ किया कि वे भारत व्यवसायिक कार्यों के उद्देश्य से आए हैं. लेकिन उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि भारत की सांस्कृतिक विविधता, अध्यात्म और लोगों की ऊर्जा ने उन्हें गहराई से छुआ है.

उन्होंने कहा,
“यह एक अद्भुत अनुभव है. भारत वाकई में शानदार देश है. यहां के लोग बेहद ऊर्जावान और उत्साही हैं.”

पर्यावरण और तकनीक पर भी रखे विचार
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एरोल मस्क ने पर्यावरण और तकनीकी विकास के बीच संतुलन पर बात की. उन्होंने कहा कि
“आगामी वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन दस गुना तक बढ़ेगा. विश्व की कई कंपनियां इस क्षेत्र में निवेश कर रही हैं और भारत इस बदलाव का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है.”

ज्ञात हो कि एरोल मस्क इन दिनों एक सप्ताह की भारत यात्रा पर हैं. इससे पहले उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन किए थे और अब दिल्ली के इस्कॉन मंदिर की भक्ति-यात्रा उनकी भारतीय संस्कृति और अध्यात्म के प्रति गहरी रुचि को दर्शाती है.

इसे भी पढ़ें :

अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे एलन मस्क के पिता और बहन

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं POSH ACT-2013 के तहत ICC में दर्ज करा सकती हैं शिकायत

    महिला समेत 10 से ज्यादा कर्मचारी वाले संस्थान में आंतरिक शिकायत कमिटी का गठन करना अनिवार्य कानून के प्रचार प्रसार के लिए अधिकार मित्र को किया गया प्रशिक्षित जमशेदपुर : …

    Spread the love

    Bahragora : बारिश का कहर, उफान पर नदियां, दर्जनों टोले बने टापू, जल जमाव से  किसान पस्त

    बहरागोड़ा : शनिवार से शुरू हुई अनवरत बारिश ने सोमवार को रिकॉर्ड 320 एमएम का आंकड़ा छूते ही पूरे बहरागोड़ा प्रखंड में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं, जिससे…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time