Bahragora : खण्डामौदा में याद किए गए उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास, युवाओं से उनके जीवन मूल्यों को अपनाने की अपील

बहरागोड़ा : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, समर्पित शिक्षाविद और अद्वितीय समाज सुधारक उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 98वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार दोपहर बहरागोड़ा प्रखंड के खण्डामौदा गांव में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए प्रबुद्ध वक्ताओं ने कहा कि एक कर्मठ योद्धा के रूप में अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए खपा देने वाले गोपबंधु जी की जीवनी आज की युवा पीढ़ी के लिए सच्चे मार्गदर्शक की तरह है; उन्होंने इस बात पर बेहद गर्व जताया कि ओडिशा के बाहर भी खण्डामौदा जैसे ऐतिहासिक गांव में उत्कलमणि जी की प्रतिमा का स्थापित होना इस क्षेत्र के सांस्कृतिक गौरव को दर्शाता है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोरंजन गिरि, नव कुंवर, हरिपद पाल, डॉ. अर्णव मिश्रा, बनमाली बेरा, बंकीम पाईकिरा, निर्मल मंडल, मानस होता और राम बाग सहित बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहकर उनके दिखाए जन-सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : आगामी रथ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, बेहतर पुलिस-पब्लिक तालमेल पर रहा जोर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time