Potka : जेएफसीआई गोदाम में श्रमिकों की कथित मनमानी से राशन वितरण प्रभावित, डीलर संघ ने की कार्रवाई की मांग

पोटका : पोटका स्थित जेएफसीआई गोदाम में कार्यरत कुछ श्रमिकों की कथित मनमानी के कारण जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्न का समय पर उठाव प्रभावित हो रहा है। इससे क्षेत्र के हजारों राशन कार्डधारियों तक समय पर अनाज नहीं पहुंच पा रहा है। इस मामले में एम ओ पोटका एवं गोदाम प्रबंधक विशाल कुमार ने पोटका थाना को लिखित आवेदन देकर हस्तक्षेप की मांग की है। उनका आरोप है कि कुछ श्रमिक अपनी सुविधा के अनुसार कार्य करते हैं और कई बार बिना कारण काम बंद कर सरकारी व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करते हैं। दूसरे स्थान से श्रमिक बुलाने पर भी उन्हें काम नहीं करने देने का आरोप लगाया गया है। डीलरों ने गोदाम परिसर में अशोभनीय भाषा के प्रयोग की भी शिकायत की है, जिससे विशेषकर महिला डीलरों को परेशानी होती है। डीलर संघ ने गोदाम प्रबंधक की कार्रवाई का समर्थन करते हुए संबंधित श्रमिकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि डीलरों को समय पर खाद्यान्न मिले और पात्र लाभुकों को उनके हक का राशन समय पर उपलब्ध कराया जा सके।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : आसनबनी में जिन्दल कंपनी की सैकड़ों एकड़ अधिग्रहित जमीन की वापसी को लेकर उठे विरोध के स्वर, जेएलकेएम नेता भागीरथी हांसदा किसानों को गोलबंद करने में जुटे


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी जगन्नाथपुर की वार्षिक आम सभा आयोजित, विधायक का किया सम्मान

चाईबासा : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी (JSLPS) जगन्नाथपुर द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस जिला…

Spread the love

Jamshedpur : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी ने डायमंड जुबली पर अरिजीत सरकार को प्रदान किया मानव सेवा सम्मान

30 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय, रक्तदान से लेकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने तक निभा रहे जिम्मेदारी जमशेदपुर : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी के 60वें वर्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time