Jadugora : आसनबनी में जिन्दल कंपनी की सैकड़ों एकड़ अधिग्रहित जमीन की वापसी को लेकर उठे विरोध के स्वर, जेएलकेएम नेता भागीरथी हांसदा किसानों को गोलबंद करने में जुटे

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड क्षेत्र के आसनवनी (जादूगोड़ा) में जिन्दल कंपनी द्वारा धोखाधड़ी कर बिचौलियों के मार्फत सैकड़ों एकड़  अधिग्रहित जमीन की वापसी को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे  हैं। जेएलकेएम के वरीय केंद्रीय उपाध्यक्ष भागीरथी हांसदा की अध्यक्षता में कारगिल चौक पर इस मामले को लेकर बैठक हुई, जिसमें जमीन वापसी को लेकर किसानों को गोलबंद करने का फैसला लिया गया। इस बाबत जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष भागीरथी हांसदा, विमल महतो शंकर भगत ने संयुक्त रुप से बताया कि जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के आसनवनी, समेत उसके आस-पास के गांव में वर्ष 2005 से 2013 तक सैकड़ों एकड़ जमीन स्टील प्लांट लगाने के लिए जिंदल कम्पनी ने अधिग्रहण किया। बदले में जॉब ऑर्डर भी दिया। ग्रामीणों को विश्वास था कि जिंदल के प्लांट से उनके दिन बहुरेंगे। सपने हकीकत में बदलेंगे। जिसकी वजह से प्लांट लगाने को लेकर आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने भरपूर समर्थन दिया। लेकिन 20 साल बाद भी उद्योग के लिए आज तक एक ईंट भी नहीं जुड़ा। जेएलकेएम नेता भागीरथी हांसदा ने बताया कि जमीन अधिग्रहण अधिनियम 2013 की धारा 101 में स्पष्ट वर्णित हैं कि जमीन अधिग्रहण के पांच साल में उद्योग स्थापित नहीं करने की स्थिति में रैयतों को उनकी जमीन वापस देना होगा। नेताओं ने झारखंड सरकार से मांग की हैं कि, सभी रैयत को जमीन वापस किया जाय, अन्यथा जेएलकेएम जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके कर जेएलकेएम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jadugora: मुखिया अनीता मुर्मू की अगुवाई में सबर नगर में चलाया गया मलेरिया उल्मूलन जागरूकता अभियान, स्कूल में बाटी गई ब्लीचिंग पाउडर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time