Jadugora: मुखिया अनीता मुर्मू की अगुवाई में सबर नगर में चलाया गया मलेरिया उल्मूलन जागरूकता अभियान, स्कूल में बाटी गई ब्लीचिंग पाउडर

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड में बढ़ते मलेरिया एवं ब्रेन मलेरिया के मामलों को देखते हुए आज रविवार को डोमजुड़ी ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती अनीता मुर्मू एवं जिला परिषद सदस्य हिरण्यमय दास ने ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत सबरनगर स्थित भारत सेवाश्रम संघ विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में मलेरिया से बचाव एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया गया तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
मुखिया श्रीमती अनीता मुर्मू ने कहा कि वर्तमान में पोटका प्रखंड में मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, जलजमाव नहीं होने देने तथा बुखार, सिरदर्द, उल्टी या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मलेरिया की जांच कराने की आवश्यकता है।
दौरे के दौरान मुखिया श्रीमती अनीता मुर्मू एवं जिला परिषद सदस्य श्री हिरण्यमय दास ने प्रशासन से मांग की कि सबरनगर जाने वाली सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए, क्योंकि वर्तमान में सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिससे ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मुखिया अनीता मुर्मू ने सबरनगर में 24 घंटे एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी मांग की, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने विद्यालय में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का मांग झारखंड सरकार से की, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरसू महाली, लक्ष्मी देवी मुंडा, गीता हेम्ब्रम, सारथी माझी, जोलेश्वरी मार्डी, कविता जारिका एवं आलोक दास गुप्ता (सहायक शिक्षक) तथा लक्ष्मी महाली (वार्डन) सहित विद्यालय परिवार एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Potka : राम और कृष्ण का सम्मिलित स्वरूप ही रामकृष्ण परमहंस हैं: सुनील दे

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time