Potka : कोवाली थाना में कम्युनिटी पुलिसिंग बैठक का आयोजन, लोगों ने खुलकर रखीं समस्याएं

पोटका : आमलोंगो एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को कोवाली थाना परिसर में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत शांति समिति की बैठक हुई। इसमें पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में उपस्थित लोगों ने कानून-व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा समेत स्थानीय समस्याओं को विस्तार से रखा और समाधान की मांग की। मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार रजवार ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और शांतिपूर्ण माहौल कायम रखा जा सकता है। डीएसपी ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील करते हुए कहा कि सामुदायिक सहभागिता से पुलिसिंग अधिक प्रभावी बनती है। बैठक में आपसी सहयोग और विश्वास को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Potka : जेएफसीआई गोदाम में श्रमिकों की कथित मनमानी से राशन वितरण प्रभावित, डीलर संघ ने की कार्रवाई की मांग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं ने निकाली हर घर तिरंगा रैली

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विश्व विद्यालय की एनएसएस की स्वयं सेविकाओं ने तिरंगा रैली निकाली तथा विश्व विद्यालय के…

Spread the love

Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों का समाधान करे : सुबोध श्रीवास्तव

जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के दौरान छात्रों पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time