Jamshedpur: ब्रह्मा कुमारीज़ ने समाजसेवी मनोज कुमार को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान पर मिली प्रशंसा

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मैरीन ड्राइव सोनारी स्थित ब्रह्मा कुमारीज़ के यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड स्ट्रीट वेंडर यूनियन के सचिव एवं समाजसेवी मनोज कुमार राजवंशी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समाजसेवी मनोज कुमार राजवंशी ने इस सम्मान को पाकर गहरा सम्मान महसूस किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देगा।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस पर झारखंड स्ट्रीट वेंडर यूनियन द्वारा भी पथ विक्रेताओं के बीच स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। मनोज राजवंशी ने बताया कि जंगलों की कटाई की तुलना में नए पेड़ लगाने का काम काफी कम हो रहा है, जिससे पर्यावरण असंतुलित हो गया है।
उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के बढ़ते प्रयोग से पर्यावरण गंभीर रूप से प्रदूषित हो रहा है। जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण का सबसे अधिक प्रभाव स्ट्रीट वेंडर्स पर पड़ता है, क्योंकि वे मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे सामान बेचने के लिए मजबूर हैं। राजवंशी ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स को हमेशा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति सजग रहना होगा ताकि वे स्वस्थ रह सकें और अपने काम को बेहतर तरीके से कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने मानगो क्षेत्र में वेंडर जोन चिन्हित करने के लिए एक संघर्ष अभियान भी चलाया जा रहा है। मनोज कुमार राजवंशी का यह प्रयास न केवल पथ विक्रेताओं के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी एक सकारात्मक संदेश देता है। इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को सशक्त करने में सहायक होते हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: डीसी ने आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना, ऑन द स्पॉट समाधान, कार्रवाई के निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आरपीएफ के उड़नदस्ता टीम ने गुप्त सूचना पर तस्कर को भागने से पहले दबोचा, टाटानगर स्टेशन से 20 लाख का गांजा बरामद

जमशेदपुर  : नीलांचल एक्सप्रेस से टाटानगर लाए जा रहे बड़े पैमाने पर गांजा को टाटानगर आरपीएफ ने जब्त कर लिया है. आरपीएफ के उड़नदस्ता की ओर से यह कार्रवाई की…

Spread the love

Gua : मकर संक्रांति पर गुवा में मंदिरों और घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और आस्था की डुबकी लगाई मंदिरों में शुरू हुआ भव्य आयोजन गुवा : मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बुधवार 14 जनवरी को गुवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *