Bahragora : स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, सिविल सर्जन के नाम प्रभारी को सौंपा 13 सूत्री मांग पत्र

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने और स्थानीय जन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहरागोड़ा मंडल के अध्यक्ष राजकुमार कर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के सिविल सर्जन को 13 सूत्री ज्ञापन सौंपा, जिसमें बहरागोड़ा अस्पताल में विशेषज्ञ व नियमित चिकित्सकों की तैनाती, आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों व एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता, सिजेरियन प्रसव की सुविधा शुरू करने, खराब पड़ी एम्बुलेंसों की मरम्मत, 50 बेड के नवनिर्मित फैब्रिकेटेड अस्पताल को अविलंब चालू करने तथा क्षेत्र के सभी पीएचसी व उप स्वास्थ्य केंद्रों में मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं। इसके साथ ही, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आउटसोर्स कर्मियों के पूर्ण वेतन भुगतान, 10 वर्षों से कार्यरत कर्मियों की सीधी नियुक्ति करने, मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए उपयुक्त स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव, जरूरतमंद परिवारों को मच्छरदानी वितरण और गांव-गांव में कैंप लगाकर मलेरिया की जांच कराने की पुरजोर मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि इन जनहित के मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो जनता के हक के लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर चंदना मुर्मू,अपूर्व सुंदर दास, उत्पल कुमार पैरा,भक्तिश्री पांडा,कृष्ण पाल,काजल महाकुड,अर्चना दास,मंजुला पलाई,कल्पना सीट,महादेव बैठा,कबींद्रनाथ कुंडू,तरुण बैरा नारायण राणा,,शांति गिरी,गोपाल सीट, बीमान जाना,भवरंजन महतो,गौरांग साव,जयंत मंडल उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : मानुषमुड़िया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शरारती तत्वों का उत्पात, मुखिया राम मुर्मू ने जांच कर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : पड़ोसी ही निकला चोर गिरोह का मास्टरमाइंड, सुनार सहित 7 गिरफ्तार, नकद, जेवरात व अन्य सामान बरामद

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का बड़ा खुलासा करते हुए ईचड़ासोल, राजलाबांध, मुड़ाकाटी, पिठापुरा और केंवला के बंद मकानों को निशाना…

Spread the love

Jhargram : दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए झाड़ग्राम जिला पुलिस ने जारी किया दुर्गापूजा गाइड मैप

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झाड़ग्राम जिला पुलिस ने दुर्गापूजा गाइड मैप जारी किया। पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time