Jamshedpur : पृथ्वी उद्यान पार्क मानगो में सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डेन बलबंत सिंह ने किया पौधा वितरण

जमशेदपुर : सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) मानगो के डिवीजनल वार्डन बलवंत सिंह के नेतृत्व में स्वर्गीय सैनिक जसवंत सिंह के 26 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पृथ्वी उद्यान पार्क मानगो में वृक्षारोपण सह पौधा वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उद्घाटनकर्ता सेना के सेवानिवृत्ति ब्रिगेडियर पीके झा एवं मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय तथा विशिष्ट अतिथि में दैनिक जागरण के संपादक प्रदीप कुमार और महा प्रबंधक दिलावर साहू , गायत्री परिवार के ट्रस्टी सुरेश लाल एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुशील सिंह उपस्थित थे । इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि एक पेड़ 10 पुत्र के समान होते हैं । जुलाई माह को वन महोत्सव के रूप में मनाया जाता है । पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन हेतु लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। वहीं उद्घाटनकर्ता पीके झा ने कहा कि वृक्षारोपण करना उद्देश्य नहीं है, बल्कि वृक्ष का संवर्धन और संरक्षण ही मुख्य उद्देश्य है । संपादक महोदय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण करना और पेड़ पौधे लगाना हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। बलवंत सिंह ने कहा कि भोजन के बिना 10 दिन पानी के बिना 5 दिन और प्राण वायु ऑक्सीजन के बिना 2 मिनट भी नहीं रह सकते हैं । इसलिए जिसके बिना जीवन दुभर है, उसकी अहमियत समझनी चाहिए । कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाल्मीकि सिंह ,आजाद सिंह नित्यानंद सिंह ,विनोद राय, कैलाश सिंह ,मृत्युंजय सिंह, राजेश कुमार ,बबलू सिंह एवं अन्य पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :  मानगो नगर निगम बोर्ड की तीन महीने से नहीं हुई बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : KSMS में ओणम धूमधाम से मना , सैकड़ो लोगों ने केले के पत्ते पर ग्रहण किया भोग 

जमशेदपुर : केरला समाजम के तत्वाधान में रविवार को गोलमुरी स्थित KSMS स्कूल में केरल के सबसे जीवंत त्योहार ‘ओणम’ का जश्न मनाया गया । हालांकि इस साल ओणम 26…

Spread the love

Jamshedpur : मनपीटा में निर्माणाधीन हेवी व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर का ग्रामीणों ने किया विरोध, निर्माण कार्य रोकने की मांग

जमशेदपुर :  पूर्वी सिंहभूम जिले के हुरलुंग पंचायत अंतर्गत मनपीटा गांव में निर्माणाधीन हेवी व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रविवार को ग्रामीणों ने ग्रामसभा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time