Bahragora : बाबा चित्रेश्वर धाम की मुख्य सड़क बनी दलदल, श्रावण मास से पहले ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की गई मांग

बहरागोड़ा : तीन राज्य झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र ऐतिहासिक बाबा चित्रेश्वर धाम इन दिनों प्रशासनिक उपेक्षा के कारण बदहाली के आंसू रो रहा है, जहाँ मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक जाने वाली एकमात्र सड़क पूरी तरह कीचड़ और जलजमाव के कारण दलदल में तब्दील हो चुकी है। इस जर्जर व जानलेवा मार्ग के कारण यहाँ आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को कदम-कदम पर फिसलने के डर और भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है। कुछ ही दिनों में पवित्र श्रावण मास शुरू होने वाला है, जिसमें हजारों की संख्या में शिवभक्त यहाँ बाबा का जलाभिषेक करने आते हैं, जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब पूरे देश में धार्मिक स्थलों के विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, तब इस प्राचीन शिवधाम की बुनियादी सुविधाओं की इतनी घोर अनदेखी क्यों की जा रही है? उन्होंने जिला प्रशासन से चेतावनी भरे लहजे में मांग की है कि श्रावणी मेले से पहले इस मार्ग का शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : जनसंख्या नियंत्रण से ही संभव है विकास, स्वास्थ्य केंद्र में महीने भर चलने वाले विशेष कैंप का हुआ शंखनाद

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time