Gua : एक घंटे की बारिश में आदर्श मध्य विद्यालय बना तालाब, जलनिकासी की मांग तेज

गुवा : बड़ाजामदा में बुधवार शाम करीब एक घंटे तक हुई लगातार बारिश ने आदर्श मध्य विद्यालय परिसर को जलमग्न कर दिया। तेज बारिश के बाद पूरे विद्यालय परिसर में पानी भर गया, जिससे स्कूल तालाब जैसा नजर आने लगा। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हर बार बारिश होने पर स्कूल परिसर में पानी भर जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्रों और शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती है और फिसलने का भी खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में लंबे समय से जल निकासी की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने संबंधित विभाग और स्कूल प्रबंधन से जल्द से जल्द नाली का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बारिश का पानी आसानी से बाहर निकल सके और विद्यालय परिसर जलभराव से मुक्त रहे। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो बरसात के पूरे मौसम में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती रहेगी। अभिभावकों ने भी बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए प्रशासन से शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में विशेष ग्राम सभा आयोजित, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर दिया गया जोर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : पड़ोसी ही निकला चोर गिरोह का मास्टरमाइंड, सुनार सहित 7 गिरफ्तार, नकद, जेवरात व अन्य सामान बरामद

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का बड़ा खुलासा करते हुए ईचड़ासोल, राजलाबांध, मुड़ाकाटी, पिठापुरा और केंवला के बंद मकानों को निशाना…

Spread the love

Potka: पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, लेटलतीफ अधिकारियों-कर्मचारियों पर भड़के, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर घंटों बैठे

देर से पहुंचे कर्मियों को माला पहनाकर जताई नाराजगी; कहा- जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पहुंच रहे ग्रामीण, काम धीमा होने की मिली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time