Bahragora : अज्ञात वाहन से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, कटक निवासी चालक बाल-बाल बचा

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर बेला चौक के समीप रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ओडिशा के जामसोला से बहरागोड़ा की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार (DL4CAN 3091) आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से जोरदार तरीके से टकरा गई। इस जबरदस्त भिड़ंत में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और कटक (ओडिशा) निवासी चालक लक्षण दत्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के फौरन बाद स्थानीय लोगों और बहरागोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को कार से निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई; गनीमत रही कि कार के परखच्चे उड़ने के बावजूद समय पर मिली डॉक्टरी मदद से चालक की जान बच गई।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बाबा चित्रेश्वर धाम की मुख्य सड़क बनी दलदल, श्रावण मास से पहले ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की गई मांग

Spread the love

Related Posts

Bahragora : किस्कू ब्रदर्स ने जीता अंगारीशोल फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के अंगारीशोल फुटबॉल मैदान में ए स्टार स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में किस्कू ब्रदर्स ने शानदार प्रदर्शन करते…

Spread the love

Jadugora : यूसिलकर्मी अरुण बर्मा के निलंबन निर्वाह भत्ते पर श्रम कोर्ट में सुनवाई

कंपनी प्रबंधन को 15 सितंबर तक भुगतान पर पुनर्विचार की मिली मोहलत जादूगोड़ा : यूसिलकर्मी अरुण बर्मा के निलंबन अवधि के निर्वाह भत्ते से जुड़े मामले में चाईबासा सहायक श्रमायुक्त (केंद्रीय)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time