मकर पर्व पर वितरण के लिए ब्लॉक पहुंचा धोती साड़ी व लुंगी

 27,569 साड़ी, 16,721 धोती और 1,548 लुंगी का किया जाएगा वितरण. 

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में मकर पर्व को लेकर बुधवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय में धोती, साड़ी और लुंगी वितरण के पहुंचा.  इस संबंध में एमओ ने बताया कि मकर के पहले सभी लाभुकों के बिच धोती ,साड़ी एवं लुंगी का वितरण कर दिया जायेगा. इसे लेकर एक-दो दिनों के अंदर सभी डिलरों को नोटिस भेजा जाएगा. ताकी समय पर सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ गरीबों को मिल सके.

इसे भी पढ़ें : गुवा में ठंड से एक युवक की मौत

डीलर के माध्यम से मिलेगा सभी को लाभ

इस संबंध में घाटशिला प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक ने बताया कि बुधवार को वितरण के लिए सरकार की ओर से 27 हजार 569 साड़ी, 16721 धोती एवं 1548 लुंगी भेजी गयी है. उन्होंने कहा कि इसके वितरण को लेकर प्रखंड आपूर्ती पदाधिकारी को बीडीओ की ओर से जिम्मेदारी दी जायेगी,  डीलर के माध्यम से इसका वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा. जानकारी के अनुसार झारखंड में झारखंडियों का सबसे बड़ा पर्व मकर पर्व है. हर साल सरकार की ओर से मकर के पूर्व धोती, साड़ी एवं लुंगी का वितरण किया जाता है.

इसे भी पढ़ें :महाकुंभ में 14 जनवरी को होगा पहला शाही स्नान 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time