गुवा में ठंड से एक युवक की मौत

गुवा : गुवा बाजार में गुरुवार सुबह एक 40 वर्षीय युवक राजेश सिंह की मौत ठंड लगने की वजह से हो गई. मृतक राजेश सिंह गुवा बाजार क्षेत्र में कुली का काम करता था. वह बहुत गरीब था उसके पास अपना घर नहीं था. दिन भर कुली का काम कर रात में किसी दुकान के आगे सो जाया करता था. गुवा में बुधवार को तापमान 6 डिग्री सेल्सियस था. ठंड की वजह से उसकी मौत हो गई है. घटना की सूचना गुवा थाना को दी गई. इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस ने मामले की जांच की. थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि मृतक को बीच-बीच में मिर्गी का भी दौरा भी पड़ता था. ठंड व शीतलहरी में पर्याप्त साधन नहीं रहने से उसकी मौत हो गई. जबकि प्रशासनिक स्तर पर गुवा क्षेत्र में कंबल का वितरण पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी ने कराया था.

इसे भी पढ़ें : महाकुंभ में 14 जनवरी को होगा पहला शाही स्नान 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time