महाकुंभ में 14 जनवरी को होगा पहला शाही स्नान 

प्रयागराज : महाकुंभ हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है. इसे कुंभ मेला भी कहा जाता है, महाकुंभ का आयोजन 12 वर्षों में किया जाता है. जहां पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं. यह उत्सव भारत की चार पवित्र नदियों और चार तीर्थ स्थानों पर ही आयोजित होता है. महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज के संगम , हरिद्वार में गंगा नदी, उज्जैन में शिप्रा नदी, और नासिक में गोदावरी नदी पर किया जाता है. इस बार प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन हो रहा है.

इसे भी पढ़ें : तिरुपति मंदिर में मची भगदड़ से 6 लोगों की मौत,राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना

 

 इंटरनेट पर तिथियों को लेकर भ्रांतियां

महाकुंभ 2025 का शुभारंभ 13 जनवरी 2025 को होगा, जबकि इसका समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन होगा. महाकुंभ के पहले शाही स्नान की तिथि को जानने को लेकर श्रद्धालुओं में जिज्ञासा है. इंटरनेट पर सर्च करने पर तिथियों के मामले में कई भ्रांतियां फैली हुई हैं, कोई 13 जनवरी को पहला शाही स्नान बता रहा तो कोई 14 जनवरी को.  महाकुंभ 45 दिन तक चलेगा. आपको बता दें कि प्रयागराज में आयोजित इस बार के महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी को होगा, लेकिन पहला शाही स्नान 14 जनवरी को होगा. इस बार के कुंभ में तीन शाही स्नान होंगे और इसके अतिरिक्त तीन ऐसी तिथियां होंगी जिन पर स्नान करना भी काफी शुभ माना जाएगा.

इसे भी पढ़ें : मुखी समाज ने दी शिक्षाप्रेमी समाजसेवी नंदलाल मुखी को श्रद्धांजलि

इस बार के कुंभ में तीन शाही स्नान होंगे

14 जनवरी (मंगलवार) – शाही स्नान, मकर सक्रांति
29 जनवरी (बुधवार) – शाही स्नान, मौनी अमावस्या
3 फरवरी (सोमवार) – शाही स्नान, बसंत पंचमी

इसे भी पढ़ें : ठनठनी घाटी में बाइक ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, मौत

 

तीन ऐसी तिथियां जिन पर स्नान करना काफी शुभ होगा

13 जनवरी (सोमवार)- स्नान, पौष पूर्णिमा
12 फरवरी (बुधवार)- स्नान, माघी पूर्णिमा
26 फरवरी (बुधवार)-  स्नान, महाशिवरात्रि

इसे भी पढ़ें : सड़क सुरक्षा माह के तहत सिद्धो-कान्हू पार्क सरायकेला में चलाया गया जागरूकता अभियान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में बंद घर से लाखों के गहने व 95 हजार की नकदी की चोरी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के रॉजलाबांध में अज्ञात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक बंद घर को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time