गम्हरिया: नारायणपुर पंचायत के रामनगर निवासी समाजसेवी नंदलाल मुखी का निधन हो गया. उनके निधन की सूचना पाकर समाज के सदस्यों ने शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस संबंध में मुखी समाज के केन्द्रीय प्रवक्ता सह अखिल भारतीय अनूसूचित जाति जनजाति एकता मंच के सरायकेला-खरसावां जिला संरक्षक रंजन कारूवा ने बताया कि स्व मुखी शिक्षाप्रेमी थे. गांव में स्कूल स्थापना के लिए उनके द्वारा अपनी जमीन दी गयी थी. उनका निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है. शोकसभा में मुखिया रोहिदास हो, गुरूचरण मुखी, झारखंड अनुसूचित जाति मोर्चा महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष देवांग चन्द्र मुखी, मूलवासी कारुवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण कारूवा, आतंक मुखी, बिशु मुखी, शिवा मुखी, कृष्णा मुखी, निर्मल मुखी, कालीचरण मुखी, दुर्गा मुखी, शिवचरण मुखी, मेघनाथ मुखी,भगोतरण मुखी, जगदीश मुखी, रघु महतो, शिवशंकर मुखी, नकुल महतो, शापिंग मुखी, फणीश्वर मुखी आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ेःदेवघर के चित्तोलोढ़िया दुर्गा मंदिर में चोरी, दानपेटी और साउंड सिस्टम ले उड़े चोर
There is no ads to display, Please add some



















































