डुमिरया प्रखंड क्षेत्र में 11582 लोगों को कई महीनों से नहीं मिली पेंशन

डुमिरया : केन्द्र एवं राज्य सरकार की अनदेखी के कारण इस बार मकर पर्व पर असहाय एवं जरुरतमंदों को विभिन्न पेंशन योजना का लाभ  मिलने के आसार कम हैं. पेंशन योजना का लाभ लाभुकों को नहीं मिलता है तो उनका मकर पर्व इस बार फीका ही रहेगा.  बुजुर्गों का कहना है कि सरकार द्वारा जो लोग कमा सकते हैं, उनको मंईयां योजना का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन जो असहाय एवं गरीब है, उन्हें मात्र एक हजार पेंशन की राशि मिलती है, उस पर भी पिछले चार पांच माह से पेंशन बंद कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें : मकर पर्व पर वितरण के लिए ब्लॉक पहुंचा धोती साड़ी व लुंगी

पेंशन होल्डरो के बकाया को लेकर सरकार के साथ पत्राचार किया गया है – डुमरिया

उदाहरण के तौर पर डुमरिया प्रखंड को ही लें तो इस प्रखंड में कुल परिवारों की संख्या 12457 है, जबकी कुल आठ प्रकार के पेंशन वाले लोगों की संख्या 11582 है। इसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना, विकलांग पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्ति पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद नि:शक्त प्रोत्साहन योजना, आदिम जनजाति पेंशन योजना, राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना एवं राज्य समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुक शामिल है. इस सभी लाभुक को चार पांच माह से ना ही केन्द्र सरकार से ना ही राज्य सरकार से पेंशन का भुगतान किया जा रहा है, जिसके कारण इन सभी की  हालत दयनीय हो गयी है. इस संबंध में डुमरिया प्रखंड के बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू ने कहा कि सभी पेंशन होल्डरो के बकाया को लेकर सरकार के साथ पत्राचार किया गया है, लेकिन पेंशन के मद में आवंटन नही होने के कारण लाभुको को पेंशन नही मिल पा रहा है.

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय कहानी लेखन प्रतियोगिता में मानव घोष झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों का समाधान करे : सुबोध श्रीवास्तव

जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के दौरान छात्रों पर…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा के वीणापाणि पाठागार में 15 अगस्त को ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा वीणापाणि पाठागार द्वारा आगामी 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को भारतवर्ष के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वीणापाणि स्टेडियम परिसर में भव्य देशभक्ति व खेल कार्यक्रमों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time