Deoghar: मानवाधिकार पर चर्चा, देवघर में कई सम्मानित व्यक्तियों को अवार्ड्स से नवाजा गया

देवघर: देवघर में विजन लाइफ मानव अधिकार फाउंडेशन द्वारा एक होटल में मानवाधिकार जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता संताल परगना प्रभारी राजकुमार वर्णवाल ने की. इस अवसर पर मानवाधिकार से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. इसके अलावा, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी गई.

संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रमों पर चर्चा

शिविर में संस्था द्वारा संचालित कई सामाजिक कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला गया. इनमें नारी सशक्तिकरण, पौधरोपण, स्वास्थ्य जांच शिविर, कपड़ा बैंक और ब्लड डोनेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं, जिनका उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है.इस अवसर पर नीतीश कुमार को ‘बेस्ट परफॉर्मेंस’ अवार्ड से सम्मानित किया गया. वहीं, एडवोकेट राजकुमार वर्णवाल और विकास कुमार को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन’ से नवाजा गया.

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमेश वर्णवाल, राष्ट्रीय महासचिव विनय भूषण पोद्दार, राष्ट्रीय मीडिया सचिव रामानुज साह, और राष्ट्रीय संगठन सचिव राकेश कुमार सिंह सहित कई प्रमुख अतिथि उपस्थित थे. इसके अलावा, शिवाश्रेय पंडित, संजय वर्णवाल, नरेन्द्र कुमार, नीतीश कुमार, सौरभ वर्णवाल, और जिला पदाधिकारी प्रकाश लाल समेत कई सम्मानित लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.

समारोह में शामिल प्रमुख लोग

इस कार्यक्रम में सैंकड़ों लोग शामिल हुए, जिनमें रामदेव साह, जयराम पोद्दार, बलराम पंडित, संजय कुमार, निर्मल महतो, रौनक वर्णवाल, पंकज कुमार, महेश प्रसाद लंकेश, मंजू वर्णवाल, सरिता वर्णवाल, प्रेमलता वर्णवाल, सुनीता कुमारी, चांदनी दुबे, रेणु दुबे, नीतू वर्णवाल, नीतू सिंह, ममता कुमारी, सुभाष मंडल जैसे कई सम्मानित लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: भारत विकास परिषद के चुनाव में आलोक मल्लिक और कंचन शेखर ने हासिल की जीत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक समस्याएं मुसाबनी : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *