इंडिगो फ्लाइट रद्द होने पर नाराज़गी; जय प्रकाश पांडेय ने उड्डयन मंत्री को लिखा पत्र

जमशेदपुर:  इंडिगो की बड़ी संख्या में फ्लाइट रद्द होने के बाद देशभर के हवाई अड्डों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता जय प्रकाश पांडेय ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

जय प्रकाश पांडेय ने आरोप लगाया कि इंडिगो की अव्यवस्था ने पूरे नागरिक उड्डयन तंत्र को प्रभावित किया है। उनके मुताबिक, “लगता है जैसे इंडिगो ने पूरा नागरिक उड्डयन मंत्रालय हाईजैक कर लिया हो।” उन्होंने कहा कि फ्लाइट रद्द होने से देश की हवाई सेवा व्यवस्था बेहद अव्यवस्थित दिख रही है और इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

नेता ने पत्र में लिखा कि दिल्ली से पटना, रांची, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु और जम्मू-कश्मीर जैसे मार्गों पर यात्रियों को एक-एक लाख रुपये तक भाड़ा देना पड़ रहा है, जिसे उन्होंने “अत्यंत दुखद और अनुचित” बताया।

उनके अनुसार, बढ़ते किराए और लगातार रद्द हो रही फ्लाइट्स से आम लोगों में सरकार के प्रति नाराज़गी बढ़ रही है और इसका दोष सीधे नागरिक उड्डयन मंत्रालय पर आ रहा है।

जय प्रकाश पांडेय ने सुझाव दिया कि मंत्रालय को अन्य एयरलाइन कंपनियों के साथ मिलकर तुरंत वैकल्पिक उड़ान व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि हवाई किराए में अनैतिक बढ़ोतरी को नियंत्रित करना आवश्यक है, क्योंकि मौजूदा स्थिति यात्रियों के लिए “लूट जैसा अनुभव” पैदा कर रही है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि हवाई यात्रियों की बढ़ती असुविधा को देखते हुए मंत्रालय को तत्काल कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों का भरोसा बरकरार रहे और हवाई सेवाओं में स्थिरता आए।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

    ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

    Spread the love

    Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *