Jamshedpur: तंबाकू नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न, होगी नियमित छापेमारी

 

जमशेदपुर:  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में तंबाकू नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी  शताब्दी मजूमदार, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला  सुनील चंद्र, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  पंचानन उरांव समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे । बैठक में तंबाकू उत्पादों के उपयोग को नियंत्रित करने और सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 के प्रभावी प्रवर्तन पर चर्चा की गई

चेतावनी नोटिस जारी करें

बैठक में जिले में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई तथा प्रवर्तन संबंधी चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर द्वारा निर्देशित किया गया कि COTPA 2003 अधिनियम का कड़ाई से पालन कराने हेतु गठित त्रिस्तरीय उड़न दस्ते द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाए । सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान रोकने, स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के लिए सघन अभियान चलाया जाए। तंबाकू उत्पाद बेचने वालों को अधिनियम की धाराओं की जानकारी देते हुए चेतावनी नोटिस जारी करें ।

जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को धूम्रपान मुक्त क्षेत्र घोषित करने की बात कही गई। वहीं, जनजागरूकता के लिए पोस्टर, बैनर, दीवार लेखन और सामुदायिक संवाद कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्देश दिया गया।

नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था

बैठक में शिक्षा विभाग, नगर निकाय, पुलिस विभाग, खाद्य सुरक्षा, श्रम विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी को आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने और नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए । मौके पर सभी पदाधिकारियों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ ली तथा जिला और राज्य को तंबाकू मुक्त बनाने का संदेश जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Adityapur: भू-माफियाओं का आतंक, सरकारी वन भूमि की खुलेआम खरीद-बिक्री,प्रशासन चुप्पी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रामनवमी के झंडा विसर्जन जुलूस की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, उपायुक्त द्वारा विसर्जन घाटों का आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

उपायुक्त ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, प्रशासनिक तैयारियों को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश जमशेदपुर : रामनवमी विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के…

Spread the love

Jamshedpur : अपात्र राशन कार्डधारियों का सत्यापन कर नाम हटाने का निर्देश, उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग की बैठक में खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की

जमशेदपुर :  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें डाकिया योजना के अंतर्गत पीवीटीजी परिवारों के लिए राशन वितरण,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time