डॉ. सलोमी कुजूर बनीं Jamshedpur Women’s University की पहली महिला रजिस्ट्रार

जमशेदपुर:  जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में सोमवार को डॉ. सलोमी कुजूर ने रजिस्ट्रार के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे विश्वविद्यालय में विकास पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थीं और अपने कार्यकाल में उन्होंने कई प्रशासनिक जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया है।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने डॉ. सलोमी कुजूर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को एक सक्षम और अनुभवी प्रशासक मिली हैं, जो संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

डॉ. सलोमी कुजूर विश्वविद्यालय की प्रथम महिला रजिस्ट्रार हैं, जिससे पूरे विश्वविद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्राओं ने उन्हें बधाई दी और नई भूमिका में सफलता की कामना की। इस अवसर पर पूर्व रजिस्ट्रार राजेन्द्र जायसवाल के योगदान को भी याद किया गया, जिन्होंने लंबे समय तक अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया था।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सोनारी गोला बस्ती कबाड़ टाल में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : आरएमएस हाई स्कूल के स्थापना के 25 वर्ष पूरे, संस्थान ने मनाया सिल्वर जुबिली समारोह

    जमशेदपुर : शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शुमार आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने सफल 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि…

    Spread the love

    Jamshedpur : आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक में सूचना आयुक्त की नियुक्ति में राजनीतिक दखलअंदाजी की आलोचना, राज्यपाल से शिकायत का निर्णय

    जमशेदपुर : आरटीआई कार्यकर्ता संघ की केन्द्रीय समिति की एक बैठक पुराना कोर्ट परिसर में संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष दिलबहादुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष दिलबहादुर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time