जमशेदपुर: जेमको–जोजोबेड़ा मार्ग पर स्थित महानंद बस्ती, नामदा बस्ती-विकास कॉलोनी और आसपास की अन्य बस्तियों में शुक्रवार की शाम से पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई। पानी आने से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है।
जनता दल (यू) के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने शुक्रवार को ही जुस्को पेयजल विभाग के अधिकारी राजीव कुमार से फोन पर बात की थी। इसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। पानी मिलने पर बस्तीवासियों ने जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय और जुस्को के प्रति आभार व्यक्त किया।
सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार से बर्मामाइंस में कनेक्शन लेने के लिए फार्म भरे जाएंगे। इस दौरान वे खुद मौजूद रहेंगे ताकि लोग सही तरीके से फार्म भर सकें। इस मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव और बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जुगसलाई में 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार