Drinking Water: भुगतान नहीं होने पर एजेंसी ने गोविंदपुर जलापूर्ति योजना से पानी की सप्लाई रोकी, नहीं हुई जलापूर्ति

जमशेदपुरः गोविंदपुर जलापूर्ति योजना का संचालन कर रहे जेमिनी इंटरप्राइजेज को पेयजल विभाग द्वारा 12 महीना से पेमेंट नहीं होने के कारण बुधवार को उनके द्वारा गोविंदपुर  जलापूर्ति योजना को व्हाट्स अप के माध्यम से नोटिस देकर ठप कर दी गई. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने कहा की गोविंदपुर जलापूर्ति योजना अपने शुरुआती दौर से ही विवादों से घिरा हुआ है. आए दिन कभी विभाग कि लापरवाही, कभी ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह योजना शुरू होने के पहले ही अपनी दम तोड़ रही है.

इसे भी पढ़ेः Mla : आदिवासी समाज सदियों से प्रकृति पूजन की परंपरा निभाता आ रहा है

बुधवार को 24 पंचायत के लाखों आबादी बूंद बूंद पानी के लिए तरसती रही. कुछ दिन पूर्व भी तीन दिनों के लिए जलापूर्ति बाधित थी. जिला प्रशासन,पेयजल विभाग इस ओर कोई ठोस पहल करने को तैयार नहीं है. यदि ऐसी स्थिति रही तो आने वाले दिन भीषण गर्मी में बड़ी आबादी पानी पानी के लिए तरसती रहेगी. यह योजना शुरू से ही लूट खसोट की योजना बन कर रह गई है. हम सभी लोग जिला प्रशासन से अनुरोध करते हैं जलापूर्ति  योजना को सुचारु करने हेतु कोई ठोस पहल करें अन्यथा जनता आंदोलन के लिए सड़क पर निकलेगी.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *