पोटका: पोटका प्रखंड के हेंसलआमदा पंचायत में माघ पूजा के अवसर पर बुधवार को पारंपरिक एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए. उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और परंपरागत नगाड़ा बजाकर ग्रामवासियों का अभिवादन स्वीकार किया. इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि आदिवासी समाज सदियों से प्रकृति पूजन की परंपरा निभाता आ रहा है, जो हमारी सांस्कृतिक पहचान का आधार है.
इसे भी पढ़ेः Potka: युवक मिलन समिति,आनंद मार्ग ने पूर्णिमा नेत्रालय में कराटा 45 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन
धर्म और समाज को एकजुट करने की शक्ति हमें प्रकृति से मिलती है, इसलिए इसे संरक्षित रखना सभी का कर्तव्य है.ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी परंपराओं को जीवंत किया. विधायक ने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को शुभकामनाएँ दीं और समाज की समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की.
There is no ads to display, Please add some



















































