Kharagpur: अमृत स्टेशन योजना की रफ्तार का जायजा लेने निकले DRM, यात्रियों की सुविधा रही केंद्र में

खड़गपुर:  खड़गपुर मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) ललित मोहन पांडे ने शुक्रवार को खड़गपुर–रानीताल रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बेल्दा, जलेश्वर, सोरो और बालेश्वर स्टेशनों पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, पैनल रूम, पार्सल कार्यालयों और सर्कुलेटिंग एरिया की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेशनों पर यात्रियों को साफ-सुथरा वातावरण, सुगम आवागमन और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।

बालेश्वर स्टेशन पर डीआरएम पांडे ने सुरक्षा मानकों और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की विस्तृत जांच की। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए आधुनिकीकरण कार्य समय पर पूरे किए जाने चाहिए। निरीक्षण का समापन रानीताल स्टेशन पर हुआ।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रेल उपयोगकर्ताओं और यात्री संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी मांगें और सुझाव सुने। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रियों की जरूरतों को योजनाओं में प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर एडीआरएम (संचालन) मनीषा गोयल और अन्य वरिष्ठ मंडल अधिकारी भी मौजूद रहे। यह निरीक्षण खड़गपुर मंडल की अमृत स्टेशन योजना के तहत यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और आधुनिकीकरण के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : विधानसभा संग्रहालय में जंगलमहल क्षेत्र के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं और स्मारक स्थापित करने की मांग 

झाड़ग्राम :  स्वराज मोर्चा (JSM) के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के माननीय अध्यक्ष एवं सचिव को ईमेल के माध्यम से प्रस्ताव भेजकर विधानसभा संग्रहालय में जंगलमहल…

Spread the love

Jhargram : लोकल बोर्ड इलाके में भीषण आग से भारी तबाही, कई दुकानें जलकर स्वाहा, मुआवजे की मांग

झाड़ग्राम : शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित लोकल बोर्ड इलाके में बीती देर रात लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time