UCIL अस्पताल में दवा आपूर्ति ठप – तीन दिन से खाली हाथ लौट रहे हैं मरीज, फार्मा कंपनी को हटाने की मांग तेज

जादूगोड़ा:  यूसिल अस्पताल में दवा आपूर्ति की जिम्मेदारी निभा रही आउटसोर्सिंग कंपनी केके फार्मा पर लगातार लापरवाही के आरोप लग रहे हैं. बीते तीन दिनों से मरीजों को आवश्यक दवाएं नहीं मिल रही हैं, जिससे भूतपूर्व कर्मचारियों और उनके परिजनों में आक्रोश है. कई मरीज दवा के अभाव में बिना इलाज के लौटने को मजबूर हैं.

भूतपूर्व कर्मियों का कहना है कि लंबे अंतराल के बाद यूसिल में दवा आपूर्ति शुरू हुई है, फिर भी शुगर, खांसी, हृदय रोग और अन्य सामान्य दवाएं उपलब्ध नहीं हैं. कभी एक दवा मिलती है तो दूसरी का अता-पता नहीं. गंभीर मरीजों की हालत बिगड़ने का खतरा बना हुआ है. अस्पताल के काउंटर पर अधिकांश दवाएं नदारद हैं.

जुगसलाई स्थित कंपनी केके फार्मा को 16 जून को टेंडर के तहत दवा आपूर्ति का कार्य सौंपा गया था. परंतु पहले ही दिन से यह कंपनी अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है. यूसिल के पूर्व कर्मचारी अनिल चंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में दवा की सिर्फ एंट्री की गई, जबकि मरीजों को 48 घंटे बाद दवा देने का आश्वासन दिया गया. लेकिन यह भी सिर्फ आश्वासन ही रहा.

भूतपूर्व कर्मचारी इन दिनों बारिश के मौसम में वायरल संक्रमण, बुखार, जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. ऐसे में दवा की कमी उन्हें और मुश्किल में डाल रही है. जमशेदपुर से मात्र 40 मिनट की दूरी पर स्थित यूसिल अस्पताल में जीवन रक्षक दवाओं की अनुपलब्धता बेहद गंभीर समस्या बन गई है.

कर्मचारियों ने मांग की है कि केके फार्मा का टेंडर रद्द कर किसी जिम्मेदार एजेंसी को यह कार्य सौंपा जाए. उनका कहना है कि “सेकंड लोअर” नामक एजेंसी को यह जिम्मेदारी दी जाए, जिससे दवाओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. नाराज़गी इतनी अधिक है कि अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है.

 

इसे भी पढ़ें : Shivraj Singh Chauhan: हड़बड़ी में धर्मपत्नी को ही भूले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, फिर जो हुआ….


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : बीडीओ से मिले पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग, सौंपा मांग पत्र, बागबेड़ा कॉलोनी में शुक्रवार से नियमित होगा कचरा उठाव

    जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले करीब दो सप्ताह से बाधित घर-घर कचरा उठाव की समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने बीडीओ सुमित प्रकाश से मुलाकात…

    Spread the love

    खासमहल दुर्गा पूजा कमिटी : छऊ नृत्य में जीवंत हुआ महिषासुर मर्दिनी का मंचन

    जमशेदपुर : खासमहल दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से महा नवमी के अवसर पर छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड की सभ्यता एवं संस्कृति पर आधारित इस सांस्कृतिक संध्या…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time