Jamshedpur: जमशेदपुर में कुम्हारों को मिली बड़ी सौगात, 90% अनुदान पर बांटे गए विद्युत चाक

जमशेदपुर:  जमशेदपुर सदर प्रखंड में सोमवार को उद्योग विभाग ने झारखंड माटी कला बोर्ड और मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के सहयोग से 50 विद्युत चाक का वितरण किया। इन चाकों को 90% अनुदान पर उपलब्ध कराया गया है।

लाभुकों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब मिट्टी के बर्तन और अन्य सामग्री बनाने का काम आसान हो जाएगा। इससे न केवल उत्पादन बढ़ेगा बल्कि आय में भी इजाफा होगा। ग्रामीणों का मानना है कि इस पहल से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण कारीगरों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराकर पारंपरिक माटी कला उद्योग को पुनर्जीवित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इससे आने वाले दिनों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: जमशेदपुर में ईद उल मिलाद को लेकर प्रशासन चौकस, CCTV-ड्रोन से निगरानी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *