सुंदरनगर थाना के बाहर रखे गए जब्त वाहनों में लगी आग, तीन दमकल ने आग पर पाया काबू

तीन दमकलों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना के बाहर रख गए जब्त वाहनों में रविवार की दोपहर में अचानक आग लग गई. वाहनों में आग लगने के बाद पुलिसकर्मियों की तत्परता बढ़ी. तुरंत झारखंड अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. इधर, सूचना पाकर यूएसआईएल, सीआरपीएफ और झारखंड अग्निशमन विभाग का एक–एक दमकल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गया. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि, इस घटना में चार से पांच वाहन आग की चपेट में आ गए. पुलिस के अनुसार दोपहर 1.30 बजे वाहनों से धुंआ निकलता पाया गया. घटना में जब्त वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है कि वाहनों के पास कचड़े में आग लगाया जाता है जिससे वाहनों में भी आग लग गई.

इसे भी पढ़ेंः बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के खिलाफ पार्टी में बगावत, परसुडीह मंडल की पूरी कमिटी ने दिया इस्तीफा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक समस्याएं मुसाबनी : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *