विजया गार्डन में भागवत कथा का आयोजन 4 से 11 जनवरी तक, निकलेगी कलश यात्रा

वृंदावन के पंडित पवन कृष्णा गौतम  करेंगे श्रीमद् भागवत कथा का वाचन

 

 

जमशेदपुरः विजया गार्डन्स समिति द्वारा भागवत कथा का आयोजन 4 जनवरी से किया जाएगा. इसको लेकर रविवार को विजय गार्डन समिति की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. प्रेस कांफ्रेंस में कार्यक्रम के संयोजक रवि सिंह ने बताया कि 4 से 11 जनवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा. कथा के आयोजन का मुख्य उ‌द्देश्य सनातन धर्म के प्रचार प्रसार तथा युवा पीढ़ी के बच्चों को अपने धर्म, संस्कृति तथा भगवान श्री कृष्ण के जीवन को समझने तथा आपस में एक दूसरे से मेल मिलाप का एक अच्छा अवसर होगा. वृंदावन के पंडित पवन कृष्णा गौतम व्यास पीठ पर विराजमान होकर कथा का वाचन करेंगे.

 

इसे पढ़ेःगायत्री शक्ति पीठ की अखंड ज्योति रथ यात्रा पहुंची शहर, हुआ भव्य स्वागत

 

उन्होंने बताया कि 4 जनवरी को कलश यात्रा के साथ इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ होगा. कलश यात्रा प्रात 9:30 बजे विजया गार्डन्स क्लब हाउस ग्राउंड से प्रारंभ होगी, जो बस के द्वारा दोमुहानी, सोनारी, स्वर्णरेखा नदी से पवित्र जल लेकर वापस कथा स्थल आएगी. इसमें सभी महिलाएं पीली साड़ी पहन कर सम्मिलित होंगी. प्रत्येक दिन कथा संध्या 4 बजे से 8 तक चलेगी. कथा के पश्चात प्रत्येक दिन प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी और कथा के अंतिम दिन 11 जनवरी को महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा. प्रेस वार्ता में मुख्य रुप से आरपी सिंह, जीसी दास, राजेश सिंह,  बीके यादव, गुड्डू सिंह, बी के सिंन्हा, प्रमोद मिश्रा, जितेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह जी सुधाकर राव, शैलेश सिंह, केभी एस त्रिवेदी जी उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर अपर नगर आयुक्त पर किया सीधा हमला, नगर निगम कार्यालय के बगल में कचरा गिराने की दी चेतावनी 

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर अपर नगर आयुक्त पर सीधा हमला बोला है। मुर्दा मैदान और वसुंधरा एस्टेट…

Spread the love

Jadugora : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू पहुंचे नरवा पहाड़ क्लब भवन, एस टी कमिटी के किया भव्य स्वागत

जादूगोड़ा : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्य्क्ष राहुल मुर्मू देर संध्या नरवा पहाड़ यूसिल क्लब पहुंचे जहां यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के नेता सुरजीत सोरेन, दामु नायक, जितराई मुर्म…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time