Deoghar: संविधान बचाने को देवघर में जुटे कांग्रेसी, स्वास्थ्य मंत्री से लेकर राष्ट्रीय सचिव तक ने केंद्र सरकार पर किया सीधा वार

देवघर: देवघर शहर के आर.एन. बोस पुस्तकालय परिसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला स्तरीय “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन किया गया. इस रैली में पार्टी के कई शीर्ष नेताओं ने भाग लिया और केंद्र सरकार पर संविधान से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया.

नेताओं ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप
रैली को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड के सह प्रभारी बेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, बंधु तिर्की, अजय दुबे व मणिशंकर समेत कई नेताओं ने संबोधित किया.

नेताओं ने एक स्वर में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार संविधान को कमजोर करने और बदलने की साजिश रच रही है. प्रदीप यादव ने कहा कि संविधान से छेड़छाड़ लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है और कांग्रेस इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी.

स्वास्थ्य व्यवस्था में झारखंड सरकार की जिम्मेदारी : डॉ. अंसारी
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि आगामी श्रावणी मेले में देशभर से देवघर आने वाले श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सेवा की पूरी जिम्मेदारी झारखंड सरकार उठाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि चाहे श्रद्धालु किसी भी राज्य से आए हों, इलाज से लेकर दवा तक की समुचित व्यवस्था की जाएगी.

‘संविधान रहेगा तभी देश बचेगा’ : फुरकान अंसारी
पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा, “संविधान रहेगा, तभी देश बचेगा.” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जनता के अधिकारों पर कोई आंच नहीं आने देगी.

संगठनात्मक एकजुटता का संदेश
रैली में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय, जिला महासचिव दिनेश मंडल, अवधेश प्रजापति, शबाना खातून, दिनेशानंद झा, फैयाज कैसर, राजेंद्र दास, इंटक प्रदेश सचिव अजय कुमार, केदार दास, सुधीर देव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: संविधान बचाओ रैली के लिए देवघर में जुटे कांग्रेसी दिग्गज, स्वागत में उमड़ा जोश

Spread the love

Related Posts

Muri : सबको सम्मान, सबको अधिकार और सबके विकास लिए सरकार प्रतिबद्ध : सुदिव्य सोनू

मुरी : सबको सम्मान, सबको अधिकार और सबको सम्मान पेंशन देने के के लिए झारखंड सरकार प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलनकारियों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं एवं संवेदनशील…

Spread the love

Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर ने धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर दिया धरना, 2019 तत्कालीन CM रघुवर दास ने किया था शिलान्यास

जमशेदपुर :  सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क के समीप आयोजित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time