Gamharia: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने पद्मश्री छुटनी से लगाई न्याय की गुहार

गम्हरिया:  सरायकेला थाना क्षेत्र के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गुड़ा (बड़पाली) गांव में पारिवारिक विवाद के बीच एक महिला के साथ उसके पति ने मारपीट कर दी। पीड़िता कलावती महतो ने गंभीर आरोप लगाते हुए सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

कलावती ने बताया कि उसके पति गुरबा महतो ने उसे डंडे से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री सम्मान प्राप्त छुटनी महतो के पास पहुँची और पूरी आपबीती सुनाई।

उसने आवेदन देकर बताया कि उनकी शादी लगभग 20 साल पहले हुई थी और तीन संतान भी हैं। लेकिन साल 2022 से पति ने घर का खर्च देना बंद कर दिया। जब भी वह खर्च या किसी जरूरत की बात करती है, तो मारपीट शुरू कर देता है।

कुछ दिन पहले भी गुरबा महतो ने डंडे से सिर पर हमला किया था, जिससे वह लहूलुहान हो गई थी। भय और असुरक्षा के बीच कलावती अब छुटनी महतो से सहायता की आस लगाए हुए है।

फिलहाल, पीड़िता ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने और खुद की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: बिना अनुमति तोड़ा गया सामुदायिक भवन, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

Spread the love

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *