गम्हरिया: गम्हरिया थाना अंतर्गत छोटा गम्हरिया स्थित गोपाल ऑयल मिल में गुरुवार को लगभग तीस से पैंतीस महिलाओं ने जबरन कब्जा कर लिया. वर्षों से बंद पड़ी इस तेल मिल पर अचानक हुए इस कब्जे से क्षेत्र में हलचल मच गई.
मिल परिसर की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी सूचना मिल के मालिक मनोज गोयल को दी. मनोज गोयल ने तत्काल इस मामले की सूचना अंचलाधिकारी (सीओ) और गम्हरिया थाना पुलिस को दी.
पुलिस और अंचल प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
शुक्रवार को पुलिस व अंचल प्रशासन ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और कब्जा मुक्त कराया. इस दौरान एक महिला को हिरासत में भी लिया गया है.
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार,
“यह मिल काफी समय से बंद पड़ी थी और इसी का लाभ उठाते हुए कुछ लोगों ने महिलाओं को आगे कर कब्जा करने का प्रयास किया था.”
हालांकि पुलिस और प्रशासन की तत्परता से अवैध कब्जा हटा लिया गया.
स्थानीय हलकों में चर्चा
इस घटनाक्रम के बाद छोटा गम्हरिया इलाके में प्रशासन की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है. साथ ही यह भी चर्चा है कि अवैध कब्जे की रणनीति में महिलाओं को मोहरा बनाकर आगे किया गया, जिससे टकराव की स्थिति न बने.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: एथलीट विष्णु मुर्मू को डॉ. सुनील खवाड़े ने भेंट किया जेवलिन, 10 हजार रुपये की नकद राशि भी मिली