Gamharia : 16 फरवरी को गंजिया बराज में होगा भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान

 

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गंजिया बराज में 16 फरवरी को भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान होगा.  इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति के सदस्यों की बैठक सीके गोराई की अध्यक्षता में कार्यक्रम स्थल पर हुई. इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. साथ ही चल रहे तैयारियों का जायजा लिया गया. गोराई ने बताया कि बैठक में आरआइटी मंडल व गम्हरिया प्रखंड के कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन शामिल होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के वरीष्ठ पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है. बैठक में परमेश्वर प्रधान, पंचू प्रधान, सुंदर नायक, हरि नायक आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Chakulia : चाकुलिया के जामबनी में धूमधाम से हुई बिदू चादान पूजा, आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश जाना का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कांग्रेस के कद्दावर नेता के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत अंतर्गत शासन गांव निवासी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम वार्ड 21 से मोहम्मद शमशेर ने ठोकी दावेदारी, किया नामांकन दाखिल

नामांकन के बाद समर्थकों में दिखा उत्साह, विकास के मुद्दों को बनाया चुनावी आधार जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र के बादाम सही रोड नंबर 7 स्थित वार्ड संख्या 21…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *