Gamharia: गम्हरिया में दो महीने से खराब चापाकल, प्रशासन बेखबर!

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत चामारू पंचायत के वार्ड संख्या 5 के नेग्टासाई इलाके में जल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है. दो माह से खराब चापाकल की मरम्मत अब तक नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

वार्ड सदस्य ने की थी मरम्मत की मांग

स्थानीय वार्ड सदस्य संजय कुमार दे ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए 7 जनवरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपकर चापाकल की मरम्मत कराने की मांग की थी. लेकिन दो महीने बीतने के बावजूद इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई.

20 साल से नहीं बदले गए पाइप

ज्ञापन में बताया गया कि इस चापाकल की पाइप करीब 20 वर्षों से नहीं बदली गई है, जिससे यह बार-बार खराब हो जाता है. वार्ड सदस्य संजय कुमार दे ने जानकारी दी कि विभाग के पास मरम्मत के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध है और टेंडर भी जारी हो चुका है. इसके बावजूद मरम्मत कार्य लंबित है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है.

प्रशासन की उदासीनता से ग्रामीण परेशान

चापाकल की मरम्मत में हो रही देरी से स्थानीय लोग बेहद आक्रोशित हैं. उनका कहना है कि जल संकट से राहत पाने के लिए प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए. यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिले में 70 हजार वोटरों के नाम कटने का खतरा! NCP ने जताई आपत्ति

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time