Gamharia: बरसात बनी मुसीबत, वृद्धा का मकान जमींदोज – सहमा परिवार

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के नवागढ़ पंचायत स्थित उज्जवलपुर गांव में तेज बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया. यह मकान वृद्धा जतिका गोराई का था. घटना सुबह के समय की है जब परिवार के सदस्य घर के बाहर थे. इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया.

मकान गिरने के बाद परिवार के लोगों में भय का माहौल व्याप्त है. उनके सामने अब रहने का संकट खड़ा हो गया है. अस्थायी रूप से किसी अन्य स्थान पर ठहरने की कोशिश की जा रही है.

परिवार ने प्रशासन से राहत और पुनर्वास की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में कई कच्चे मकान बारिश की मार नहीं झेल पा रहे हैं और भविष्य में ऐसी घटनाएं फिर हो सकती हैं.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: युवाओं ने दिखाए लाठी-डंडा व तलवारबाज़ी के करतब, इमाम हुसैन की याद मेंनिकाला गया मातमी जुलूस

Spread the love

Related Posts

Seraikela : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत

चौका थाना क्षेत्र के नौतनडीह के पास दुर्घटना, महिला व दो बच्चों समेत चार घायल तेज रफ्तार ट्रेलर ने इलेक्ट्रिक टेंपो को मारी टक्कर, मौके पर गई जान सरायकेला :…

Spread the love

breaking : सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला गिरने से कई लोग घायल, घायलों में पुलिस कर्मी भी शामिल

फरीदाबाद : हरियाणा के सूरजकुंड मेले में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया। जब स्विंग बोट झूला अचानक गिर गया। जिसमें 10 से 12 लोग सवार थे। हादसे में कई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *