घाटशिला उपचुनाव: गालूडीह में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ‘कमल’ को बताया विकास विश्वास और महिलाओं के सम्मान का प्रतीक

घाटशिला: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गालूडीह और धालभूमगढ़ में आयोजित पंचायत स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में अपना उत्साह दिखाया।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “कमल का फूल केवल चुनावी निशान नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है।” उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, जनधन खाता, पीएम आवास योजना और मातृ वंदना योजना का विवरण देते हुए बताया कि इन योजनाओं से करोड़ों महिलाओं का जीवन बेहतर हुआ है।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया अवसर मिला है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के लिए मोदी सरकार लगातार काम कर रही है।

 

हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि घाटशिला में राज्य के बाहर के मुस्लिम महिलाओं के नाम को मइया सम्मान योजना से जोड़ दिया गया है, जिससे घाटशिला की महिलाओं का हक छीना जा रहा है। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ बढ़ने को चिंता का विषय बताते हुए कहा कि इस चुनौती को केवल भाजपा ही दूर कर सकती है।

 

कार्यक्रम में नेताओं ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

 

इस अवसर पर हटिया विधायक नवीन जयसवाल, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, विधायक शत्रुघन महतो सहित जिला और मंडल के भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : रफ़्तार ने छीनी जिंदगी, बहरागोड़ा में ट्रक ने टेंपो को रौंदा, चालक की मौत, चार ग्रामीण गंभीर

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 एक बार फिर रक्त रंजित हुआ। बुधवार को बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक के पास एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने टेंपो को…

    Spread the love

    Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ

    जमशेदपुर : मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time