जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के लिए उम्मीदवारों और निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्वाचन व्यय लेखा निरीक्षण के लिए सूचित किया है। निर्वाचन व्यय लेखा की जांच घाटशिला अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित अनुमंडल सभागार में सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक की जाएगी।
व्यय लेखा निरीक्षण की निर्धारित तिथियां
प्रथम निरीक्षण: 30 अक्टूबर 2025
द्वितीय निरीक्षण: 4 नवंबर 2025
तृतीय निरीक्षण: 8 नवंबर 2025
निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी उम्मीदवार और उनके अभिकर्ता निर्धारित तिथियों पर निर्वाचन व्यय से संबंधित संधारित लेखा-पंजी का निरीक्षण करना अनिवार्य है।
निर्देशों का पालन न करने की स्थिति में विधि सम्मत कार्रवाई की जा सकती है। उम्मीदवारों और उनके अभिकर्ताओं से अपील की गई है कि वे समय पर अपने लेखा निरीक्षण को पूरा करें और किसी प्रकार की अनियमितता न होने दें।