Gua : 58.6 किमी मनोहरपुर से बड़ाजामदा की सड़कों का हो रहा जीर्णोद्धार, आवागमन में राहगीरों को होगी सहुलियत

सड़क रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल

गुवा : सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए अनिवार्य हैं। ये माल परिवहन, घर-घर सेवा, शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, और रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं। पहाड़ियों से लेकर गांवों तक, सड़कों का निर्माण अन्य परिवहन साधनों (जैसे रेल) की तुलना में सस्ता और लचीला होता है। गांगदा पंचायत मुखिया उक्त तथ्यों को बताते हुए कहा कि मनोहरपुर से बड़ाजामदा की सड़कों को जीर्णोद्धार के तहत चकाचक की जा रही है ।करीब 58.6 किलोमीटर की सड़क लोगों की आवागमन को पूरी तरह से दुरुस्त करेगी ।
सड़कों को नई रूप रेखा के तहत सुविधाजनक एवं आवागमन के लिए दुरुस्त किया जा रहा है ।

गांगदा पंचायत मुखिया ने आगे बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 5 वर्षों में 57,125 किमी से अधिक का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क बिछाया है। फोकस अब 100% भूमि अधिग्रहण के बाद ही परियोजनाओं को शुरू करने पर है ताकि देरी न हो। 2028-29 तक 18,000 किमी एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया है कि अब 100% भूमि अधिग्रहण और सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद ही नई परियोजनाओं को मंजूरी दी जाएगी, ताकि निर्माण में देरी न हो।उसी के तहत मनोहरपुर से
बड़ाजामदा तक कि सड़क पूरी तरह से दुरुस्त कर चकाचक हो चुकी है ।सड़क निर्माण के लिए अगुवाई कर रहे अभियंता प्रणव ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य आपातकाल (एम्बुलेंस), दमकल और आपदा प्रबंधन में मनोहरपुर से बड़ाजामदा सड़कें त्वरित सहायता पहुँचाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। उक्त सड़के सामाजिक और सांस्कृतिक संपर्क के तहत भी लोगों को एक-दूसरे से मिलने और संस्कृति के आदान-प्रदान में मददगार साबित होगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव : 13 अप्रैल को होगा नामांकन पत्रों का वितरण

Spread the love

Related Posts

Muri : अबैध बालू खनन के खिलाफ जेएलकेएम मुखर, कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन

मुरी : मुरी एवं सिल्ल्ली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बालु के अबैध खनन को लेकर ग्रामीण एवं जेएलकेएम मुखर हो गए हैं. इसके खिलाफ कार्रवाई के लिए सोनाहातु सीओ…

Spread the love

Gua : महिला दिवस समापन समारोह में प्रतिभागियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

आज की महिलाएं अपनी क्षमता से कहीं अधिक शक्तिशाली हैं : मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार गुवा :अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के समापन समारोह के अवसर पर महिला समिति द्वारा एक भव्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time