गुवा : घाटकुड़ी गांव के सम्मानित सामाजिक व्यक्ति और गांव के मुंडा बिरसा चांपिया (65 वर्ष) का 11 मार्च की सुबह लगभग 10 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी कराया जा रहा था। हालांकि स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उसी दिन शाम लगभग 5 बजे गांव के लोगों, रिश्तेदारों और परिजनों की उपस्थिति में पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों के अनुसार बिरसा चांपिया सरल, मिलनसार और समाजहित में सक्रिय रहने वाले व्यक्ति थे। गांव के विकास और सामाजिक कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन से गांव ने एक जागरूक और जिम्मेदार सामाजिक व्यक्तित्व को खो दिया है।
इसे भी पढ़ें : GUA : गुवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का लिया गया संकल्प